जालोर का कश्मीर कहा जाने वाला बडगाव पंचायती राज चुनावों में बना हॉट सीट


जेसे जेसे पंचायती राज चुनाव की तारीख निकट आती जा रही है वेसे वेसे गांवों की राजनीति भी बदलती जा रही है |8 जनवरी को रानीवाडा पंचायत समिति की पंचायतों में आवेदन पत्र दाखिल किए गए जिसमें सबसे ज्यादा आलडी पंचायत में 20 नामांकन दर्ज किए गए वहीं बडगाव पंचायत में सबसे कम 2 नामांकन दर्ज किए गये |

बडगाव पंचायत में जहा एक तरफ पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह देवड़ा की पुत्रवधू करिश्मा सिंह मैदान में है वहीं दूसरी तरफ समाजसेवी राजू सिंह की धर्म पत्नी नीता कुँवर मैदान में है |
पूर्व प्रधान के परिवार से मैदान में होने की वजह से यह सीट हॉट सीट बन चुकी है |  आस पास के सभी गांवों मे इस सीट के बारे में बातें करते देखा जा सकता है |

आपको बता दें कि रानीवाडा पंचायत समिति की पंचायतों का चुनाव 17 जनवरी को होने है |